{"_id":"5c12878e42c7925d0132c3e4","slug":"spg-checked-security-arrangements-for-pm-visit-at-dharamshala-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर एसपीजी ने जांचीं सुरक्षा तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर एसपीजी ने जांचीं सुरक्षा तैयारियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर 27 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री दौरे की सुरक्षा तैयारियों का एसपीजी ने जायजा लिया। इस दौरान एसपीजी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस मैदान धर्मशाला और क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार एसपीजी ने पुलिस मैदान में पीएम के साथ आने वाले हेलीकॅाप्टरों को उतारने के लिए जायजा लिया। इस दौरान पीएम के हेलीकाप्टर उतारे जाने की संभावनाएं परखी गईं।
विज्ञापन
एसपीजी के सदस्यों ने रैली स्थल एचपीसीए स्टेडियम का भी दौरा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी रैली स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डीसी कांगड़ा और प्रदेश पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन