{"_id":"667abc4a374bb25bd20bf948","slug":"spent-the-five-lakhs-given-to-him-to-repay-the-loan-when-his-father-scolded-him-the-son-ran-away-from-home-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: लोन चुकाने को दिए पांच लाख कर दिए खर्च, पिता ने डांटा तो घर से भाग गया बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: लोन चुकाने को दिए पांच लाख कर दिए खर्च, पिता ने डांटा तो घर से भाग गया बेटा
Tue, 25 Jun 2024 06:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:18 PM IST
सार
पिता की डांट के बाद घर से भागे युवक को पुलिस ने तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्रप्रदेश से ढूंढ लिया है। 18 जून को पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
लोन चुकाने को दिए पांच लाख बेटे ने कर दिए खर्च(सांकेतिक)
- फोटो : Istock
विस्तार
पिता की डांट के बाद घर से भागे युवक को पुलिस ने तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्रप्रदेश से ढूंढ लिया है। 18 जून को पिता ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अब पुलिस आंध्रप्रदेश से उसे लेकर सोलन पहुंच गई है। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार देवेंद्र कुमार गांव पनेवट डाकघर पंदोआ तहसील सुन्नी जिला शिमला ने शिकायत दी थी कि उनका बेटा पुष्प कुमार करीब एक वर्ष से बजाज फाइनेंस शाखा सोलन में कार्यरत है। 16 जून को उसने 10:30 बजे अपनी पत्नी से अंतिम बार मोबाइल पर बातचीत की। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। उन्होंने इसकी अपने स्तर पर तलाश भी की। लेकिन उसका पता न चलने के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। जिला के सभी थाना, चौकी, हिमाचल के समस्त जिलों और पड़ोसी राज्यों को गुमशुदगी का संदेश ई-मेल से भेजा गया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गुमशुदा पुष्प कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार को तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्रप्रदेश से पुलिस सोलन लाई है। जांच के दौरान पाया गया कि उसने पिता से पांच लाख रुपये लोन उतारने के लिए लिया था जो इसने खर्च कर दिए। इसके चलते गुस्से में वह बिना बतलाए चला गया था।
विज्ञापन