फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Speech in Sanjauli College Nidhi stood first in the competition

Shimla News: संजौली कॉलेज में भाषण स्पर्धा में निधि रही प्रथम

Wed, 09 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Speech in Sanjauli College
Nidhi stood first in the competition
शिमला। संजौली कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग ने बुधवार को भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने विभाग के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया। भाषण स्पर्धा में बीए प्रथम की निधि प्रथम रही। पीपीटी के माध्यम से दी गई प्रस्तुति में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा नरवाल प्रथम रही। वाद-विवाद की प्रतियोगिता में बी टीम प्रथम रही। प्राचार्य डाॅ. भारती ने सूचना प्रौद्योगिकी के लाभ और उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें आधुनिक तकनीकों का सदुपयोग करना चाहिए। विभाग के इस कार्यक्रम में शिक्षक दीपक कपरेट, डॉ. राकेश शर्मा, डाॅ. पूनम वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। निर्णायक मंडल में अनुपम वर्मा और लखबीर सिंह शामिल रहे। समाज शास्त्र के शिक्षक प्रशांत ठाकुर और डाॅ. रविंद्र कुमार ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article