{"_id":"1ea3e95a41765f6f28a8ca037d056909","slug":"speech-competition-at-chapsli-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशु भाषण में शिमोना ने जीता पहला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशु भाषण में शिमोना ने जीता पहला पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 08 Aug 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
एसजेवीएन ने वीरवार को ‘राष्ट्र के विकास में ऊर्जा का योगदान’ विषय पर चैप्सली स्कूल में आशु भाषण का आयोजन किया। इसमें दसवीं से बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
मुकाबले में बारहवीं की शिमोन प्रतीक ने पहला पुरस्कार जीता। इन्हें पांच हजार रुपये जबकि दूसरे स्थान पर रहीं दसवीं की शिखा भोगल को चार हजार और तीसरा पुरस्कार जीतने वाली बारहवीं की अभिलाषा को तीन हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन
बारहवीं की मेघा सूद और दसवीं की निलांचल जोशी को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर एक-एक हजार रुपये दिए गए। प्रधानाचार्य प्रनोति सिंह और एसजेवीएन के डीजीएम शैलेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन