फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special train at kalka shimla railway track.

ट्रेन से शिमला आने वालों को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा

Fri, 15 May 2015 10:55 AM IST
Updated Fri, 15 May 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
special train at kalka shimla railway track.

हिमाचल की वादियों का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में मैदानी इलाकों से सैलानी पहाड़ों की रानी शिमला का रुख कर रहे हैं। कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों में भी सैलानियों का रश बढ़ गया है।

विज्ञापन


सैलानियों की बढ़ती संख्या और वेटिंग लिस्ट के मद्देनजर रेलवे प्रबंधन ने बुधवार से कालका - शिमला ट्रैक पर एक अतिरिक्त ट्रेन डुप्लीकेट शिवालिक चलाने का फैसला लिया है। रेलवे स्टेशन शिमला के अधीक्षक संजय गेरा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


डुप्लीकेट शिवालिक 13 मई से 5 जुलाई तक चलाई जाएगी। कालका से शिमला की ओर 52451 अप (ए) और शिमला से कालका की ओर 52452 डाउन (ए) गाड़ी चलेगी।

यह रहेगा टाइम टेबल

special train at kalka shimla railway track.

रेलवे प्रबंधन की ओर से इसी माह तीन मई से कालका-शिमला ट्रैक पर पहली हॉली डे स्पेशल गाड़ी शुरू की गई थी। गाड़ी में भारी रश के मद्देनजर दूसरी स्पेशल गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे सैलानियों को शिमला पहुंचने में आसानी होगी।

हैरिटेज ट्रैक की खासियत
1903 में बिछाई गई कालका-शिमला रेलवे लाईन के घुमावदार मोड़ व सुरंगें सैलानियों को खूब रोमांचित करती है। हैरिटेज ट्रैक पर कालका से शिमला के बीच 102 सुरंगें व करीब 800 पुल है। समुद्र तल से करीब 2000 मीटर की ऊंचाई पर टॉय ट्रेन का सफर सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।

यह रहेगा गाड़ी का टाइम टेबल
कालका से रवानगी 6:30 सुबह
शिमला पहुंचने का समय 11:55 बजे
शिमला से रवानगी 3:50 शाम
कालका पहुंचने का समय 9:10 रात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed