फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   special session of himachal pradesh vidhan sabha on 7th January for sc st reservation

एससी/एसटी आरक्षण बढ़ाने के समर्थन में विशेष सत्र इस दिन

Wed, 01 Jan 2020 07:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jan 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
special session of himachal pradesh vidhan sabha on 7th January for sc st reservation
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (फाइल फोटो)

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण की अवधि बढ़ाने के लिए संसद में पारित बिल के समर्थन में इस विशेष सत्र का आह्वान सात जनवरी को 11 बजे किया है। प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


इस आरक्षण की अवधि आजादी के 70 साल बाद अब खत्म होने जा रही है। इसे 2030 तक बढ़ाने के लिए संसद में दिसंबर के पहले पखवाडे़ में 126वां सांविधानिक संशोधन बिल पारित हुआ है। हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इस सत्र के दौरान संशोधन विधेयक 2019 के प्रस्ताव का अनुसमर्थन किया जाना है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ यह एक दिवसीय सत्र प्रारंभ होगा। राज्यपाल का अभिभाषण आमतौर पर बजट सत्र में होता है। 
विज्ञापन


हिमाचल में 21 लाख 21 हजार एससी/एसटी के लोग
शिमला। हिमाचल प्रदेश में एससी और एसटी के लोगों की संख्या 21 लाख 21 हजार है। इनमें से अनुसूचित जाति की जनसंख्या 17.29 लाख है जो कुल जनसंख्या की 25.19 प्रतिशत है, जबकि अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 3.92 लाख है, जो कुल जनसंख्या की 5.71 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed