फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Special road tax: Tax on small passenger vehicles of Himachal increased six times

Special Road Tax: हिमाचल के छोटे यात्री वाहनों पर छह गुना बढ़ाया टैक्स, प्रदेश के ऑपरेटर नाराज

Fri, 03 Nov 2023 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Nov 2023 10:22 AM IST
सार

 प्रदेश के पर्यटक वाहनों पर सालाना विशेष पथकर करीब 6 गुना बढ़ा दिया है। सरकार के फैसले का जहां बाहरी राज्यों के ट्रेवल एजेंट स्वागत कर रहे हैं वहीं, प्रदेश के पर्यटक वाहन संचालकों ने नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Special road tax: Tax on small passenger vehicles of Himachal increased six times
हिमाचल में विशेष पथकर बढ़ाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऑल इंडिया परमिट पर्यटक वाहनों पर विशेष पथकर 3,000 से घटाकर 500 रुपये रोजाना कर दिया है। लेकिन प्रदेश के पर्यटक वाहनों पर सालाना विशेष पथकर करीब 6 गुना बढ़ा दिया है। सरकार के फैसले का जहां बाहरी राज्यों के ट्रेवल एजेंट स्वागत कर रहे हैं वहीं, प्रदेश के पर्यटक वाहन संचालकों ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


सरकार ने 1 सितंबर से विशेष पथकर की दरें 3,000 से 6,000 रुपये रोजाना लागू कर दी थीं। ऐसे में बाहरी राज्यों के ट्रेवल एजेंटों ने हिमाचल का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। पंजाब के ट्रेवल एजेंटों ने तो बार्डर सील करने की धमकी दी थी। दुर्गा पूजा के दौरान पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


प्रदेश में पंजीकृत पांच सीटों से कम क्षमता वाले व्यावसायिक वाहनों को 1350 रुपये के बजाय 8000, पांच सीटर से अधिक और 10 सीटर से कम क्षमता वाले वाहनों को 800 की जगह 2,000, 10 सीटर से अधिक, 23 सीटर से कम वाले वाहनों पर 1,000 की जगह 3,000, 23 सीटर से अधिक क्षमता वाले वाहनों को 1500 के बजाय 5000 रुपये प्रति सीट पथकर देना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाहरी राज्यों के लिए कटौती के बाद नई दरें

13 से 22 सीटर 500 रोज, तीन दिन का 1,000, हफ्ते का 2000 रुपये और 23 सीटर से अधिक - 1500 रोज, तीन दिन का 3000, हफ्ते का 6000 रुपये देने होंगे।

अधिसूचना जल्द वापस न ली तो करेंगे आंदोलन 

टूरिस्ट वाहन संचालक पहले ही कोरोना और प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हैं उस पर अब सरकार ने 6 गुना टैक्स का बोझ डाल कर कमर तोड़ दी है। ऑल हिमाचल कामर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष मकरध्वज शर्मा, महासचिव संदीप कंवर, सह सचिव मदन लाल और कानूनी सलाहकार नरेश ठाकुर ने कहा है कि अगर सरकार ने अधिसूचना जल्द वापस न ली तो हम आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed