फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Special importance of bathing and donation on the full moon day of Jyeshtha month

Shimla News: जेष्ठ मास पूर्णिमा स्नान दान का विशेष महत्व

Sat, 30 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Special importance of bathing and donation on the full moon day of Jyeshtha month
शिमला। ज्येष्ठ अधिक मास पूर्णिमा 31 मई को मनाई जाएगी। इसे पुरुषोत्तम पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की आराधना, पवित्र स्नान और दान-पुण्य के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि पूर्णिमा तिथि शनिवार को सुबह 11:57 बजे से शुरू होकर 31 मई रविवार को दोपहर 2:14 बजे समाप्त होगी। इस पूर्णिमा का विशेष महत्व है क्योंकि यह अधिक मास में पड़ रही है। अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है जो भगवान विष्णु को समर्पित हैं। इस दौरान किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुना अधिक मिलता है। पूर्णिमा के दिन पूजा का शुभ समय सुबह 7:08 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा। इस अवधि में श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना कर सकते हैं। श्रद्धालु इस दिन गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं। स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article