फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special force will be created for the security of the state's airports

Himachal: प्रदेश के हवाई अड्डों की सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी स्पेशल फोर्स, तैयार किया जा रहा प्रस्ताव

Wed, 04 Dec 2024 10:58 AM IST
Krishan Singh तनुज सैणी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
तनुज सैणी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Dec 2024 10:58 AM IST
सार

प्रदेश में हवाई अड्डों की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स का गठन किया जाएगा। स्पेशल फोर्स को केवल हवाई अड्डों की सुरक्षा के लिए ही तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन
special force will be created for the security of the state's airports
गगल हवाई अड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हवाई अड्डों की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स का गठन किया जाएगा। स्पेशल फोर्स को केवल हवाई अड्डों की सुरक्षा के लिए ही तैनात किया जाएगा। इससे हिमाचल पुलिस के जवानों की होने वाली तैनाती से भी राहत मिलेगी। इन जवानों की सेवाएं फील्ड में ली जा सकेंगी। हवाई अड्डों की सुरक्षा को लेकर अलग से स्पेशल फोर्स के गठन को लेकर हाल ही में समीक्षा बैठक के दौरान सुरक्षा जवानों की संख्या को बढ़ाने का मुद्दा उठा था। इसके बाद जिला प्रशासन और कांगड़ा पुलिस को इसके लिए प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


कांगड़ा पुलिस ने भी इसके लिए प्रपोजल तैयार करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। अगले वर्ष से गगल हवाई अड्डा पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक विमानों की आवाजाही शुरू करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। हवाई अड्डा की समीक्षा बैठक के दौरान इस सुविधा को शुरू करने के लिए अड्डा प्रबंधन की तरफ से सुरक्षा के लिहाज से जवानों की संख्या बढ़ाने की बात कही गई थी। इस समय गगल में करीब 90 पुलिस जवानों की हवाई अड्डा की सुरक्षा के लिए तैनाती की गई है।
विज्ञापन


यहां जिला पुलिस से जवानों की तैनाती की जाती है। इससे फील्ड में स्टाफ की कमी हो जाती है। इसके कारण पुलिस को फील्ड के कार्यों के लिए परेशानी होती है। इस पर बैठक में हवाई अड्डा सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स के गठन करने की बात कही गई थी। हवाई अड्डा के लिए स्पेशल फोर्स के गठन केवल गगल हवाई अड्डा ही नहीं बल्कि शिमला और भुंतर के लिए भी करने की योजना है। इसके लिए प्रपोजल तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजने के लिए कहा है।एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि हवाई अड्डा सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स गठन करने को लेकर हाल ही में हुई बैठक में सुझाव में आया था। इस पर प्रपोजल तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed