Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Special camps for Aadhaar updation and DBT seeding will be held in schools and panchayats across Kinnaur

Shimla News: विद्यार्थियों और बुजुर्गों को घरद्वार पर मिलेगी आधार अपडेट करने की सुविधा

Mon, 09 Nov 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Special camps for Aadhaar updation and DBT seeding will be held in schools and panchayats across Kinnaur
किन्नौर जिले में स्कूलों और पंचायतों में लगेंगे आधार अपडेशन व डीबीटी सीडिंग के विशेष शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में विद्यार्थियों और लाभार्थियों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए स्कूलों और पंचायतों में आधार अपडेशन और बैंक खातों की डीबीटी सीडिंग के विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए बैंक और डाक विभाग का सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आधार अपडेशन और बैंक खातों को आधार व प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) से जोड़ने की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि विशेष शिविरों में आधार अपडेट करने और बैंक खातों की सीडिंग से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। स्कूल स्तर पर इस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों और संबंधित कर्मचारियों की एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इसमें उन्हें आवश्यक प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को आधार अपडेशन व बैंक सीडिंग की सुविधा घरद्वार पर उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उन्हें इन कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। साथ ही विशेष शिविरों की जानकारी सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों से आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें। उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि आधार अपडेशन या बैंक खाते की सीडिंग न होने के कारण कोई भी पात्र विद्यार्थी अथवा लाभार्थी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी घनश्याम दास, उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक कुलदीप डोगरा, कल्याण विभाग के अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक और आधार ऑपरेटर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article