फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   speaker of the assembly directed the officers and employees to complete the work of the session on time

Shimla: विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सत्र के कार्य को समय रहते पूरा करने के दिए निर्देश

Sat, 22 Feb 2025 04:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Feb 2025 04:10 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 10 मार्च से आरंभ होने वाले बजट सत्र की तैयारियां जोरों पर हैं। 

विज्ञापन
speaker of the assembly directed the officers and employees to complete the work of the session on time
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 10 मार्च से आरंभ होने वाले बजट सत्र की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने सत्र के आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को समय रहते अपना काम पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। विशेषकर विधानसभा सचिवालय परिसर की मुरम्मत तथा विकासात्मक कार्य, सफाई व्यवस्था तथा बिजली आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था लोक निर्माण विभाग तथा लोक निर्माण विभाग विद्युत के पास रहती है। पठानिया ने विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सत्र से संबंधित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने के दिशा–निर्देश दिए।  बजट सत्र के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंधों से संबंधित बैठक 7 मार्च तथा पत्रकार दीर्घा समिति की बैठक 8 मार्च को विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि सदन में पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूचनाएं भी माननीय सदस्यों से प्राप्त हो रही हैं जिन्हें विधानसभा सचिवालय की ओर से आगामी कार्यवाही के लिए सरकार को प्रेषित किया जा रहा है। पठानिया ने कहा कि यह वर्तमान सरकार का तीसरा बजट सत्र है तथा मुख्यमंत्री 17 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए सदन में बजट पेश करेंगे। पठानिया ने कहा कि यह सत्र महत्वपूर्ण है तथा सभी माननीय सदस्यों को प्रश्नों के माध्यम से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं को पूरजोर तरीके से उठाना चाहिए तथा विकासात्मक गतिविधियों पर सदन में चर्चा लाकर उनका समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए। पठानिया ने कहा कि सरकार को भी माननीय सदस्यों की ओर से उठाए गए विषयों का सिलसिलेवार तर्क सहित जवाब देने चाहिए तथा अपने बहुमुल्य सुझाव के साथ समस्याओं का निराकरण करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed