फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SP Shimla Mohit Chawla is also included in the list of popular police captains of the country.

देश के लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची में एसपी शिमला मोहित चावला भी शुमार

Sat, 27 Mar 2021 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Mar 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
SP Shimla Mohit Chawla is also included in the list of popular police captains of the country.
पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला देश के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची में शुमार हो गए हैं। फेम इंडिया 2021 लिस्ट के सर्वे के मापदंडों के मुताबिक शिमला पुलिस अधीक्षक ने सूची में 24 वां स्थान पाया है। चावला ने बताया कि उन्हें खुशी है कि कानून-व्यवस्था बनाने के लिए जनता का भरपूर सहयोग मिला रहा है।  कानून व्यवस्था में सुधार और भयमुक्त समाज का निर्माण किसी भी सरकार के लिए प्राथमिकता के साथ ही साथ बड़ी चुनौती भी होती है। उल्लेखनीय है कि फेम इंडिया मैगजीन ने शांति, सेवा, न्याय, सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान 2021 की लिस्ट जारी की है। सर्वे के मापदंडों और ग्राउंड सर्वे के आधार पर क्राइम कंट्रोल, लॉ एड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने में त्वरित क्षमता, सजगता और व्यवहार कुशलता पर उन्हें चयनित किया गया।

विज्ञापन


देश के 700 पुलिस कप्तानों में 24 वां स्थान किया हासिल
फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट के मुताबिक वर्तमान में देशभर में करीब 700 से अधिक एसपी में सिर्फ  50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान को चुनना चुनौतीपूर्ण कार्य था। सर्वप्रथम विभिन्न स्रोतों, ग्राउंड सर्वे के आधार पर लगभग 200 जिला पुलिस कप्तानों (एसपी, एसएसपी, डीसीपी, कमिश्नर) को चयनित किया गया। इसमें प्रबुद्ध लोगों की राय, ग्राउंड और मीडिया रिपोर्ट को भी आधार बनाया गया। इन सभी अधिकारियों को 50 वर्गों में बांटा गया। इसके बाद हर वर्ग से एक-एक लोकप्रिय पुलिस कप्तान को सूची में शामिल गया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed