फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sp bilaspur reached police station in mid night, served notice to three police man

रात 12 बजे थाना पहुंच गए एसपी, तीन पुलिस कर्मियों को नोटिस

Tue, 16 Mar 2021 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Mar 2021 08:37 PM IST
सार

  • बिलासपुर में रात 12 बजे थाना पहुंच गए एसपी
  • तीन कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
  • घुमारवीं थाना के निरीक्षण पर पहुंचे थे एसपी दिवाकर शर्मा

विज्ञापन
sp bilaspur reached police station in mid night, served notice to three police man
एसपी दिवाकर शर्मा

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के एसपी बिलासपुर रात 12 बजे घुमारवीं थाना का निरीक्षण करने पहुंच गए। एसपी  सादे कपड़ों में थाना घुमारवीं में अकेले अपनी निजी कार में पहुंचे। थाना पहुंचने पर एसपी ने रात्रि ड्यूटी के पुलिस कर्मचारी को एसएचओ समेत सभी पुलिस कर्मियों को आधे घंटे में थाने में हाजिर होने के आदेश दिए। तय समय पर थाना नहीं पहुंचने वाले तीन कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 

विज्ञापन


घुमारवीं थाना के निरीक्षण पर पहुंचे एसपी दिवाकर शर्मा अकेले ही पैदल घुमारवीं बस स्टैंड, गांधी चौक, नगर परिषद और शहर के अन्य भागों  में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का पैदल मुआयना करते रहे। इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्त कर रहे होमगार्ड जवानों से बात भी की। रात करीब 12:45 बजे पुलिस कप्तान दोबारा थाना घुमारवीं पहुंचे। थाना में थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी थाना के प्रांगण में मौजूद रहे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिस कर्मी करीब 45 मिनट बाद भी थाना नहीं पहुंचे। इन तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 
विज्ञापन


एसपी रात करीब 1 बजे तक थाने में रहे। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहने और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने के आदेश दिए। दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस अगर ईमानदारी के कार्य करेगी तो लोगों का भरोसा बना रहेगा और क्राइम पर भी अंकुश लगेगा। अगर कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान कोताही बरतता पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed