{"_id":"6050c98e8ebc3e8ca76f70a8","slug":"sp-bilaspur-reached-police-station-in-mid-night-served-notice-to-three-police-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात 12 बजे थाना पहुंच गए एसपी, तीन पुलिस कर्मियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात 12 बजे थाना पहुंच गए एसपी, तीन पुलिस कर्मियों को नोटिस
Tue, 16 Mar 2021 08:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 08:37 PM IST
सार
- बिलासपुर में रात 12 बजे थाना पहुंच गए एसपी
- तीन कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
- घुमारवीं थाना के निरीक्षण पर पहुंचे थे एसपी दिवाकर शर्मा
विज्ञापन
एसपी दिवाकर शर्मा
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के एसपी बिलासपुर रात 12 बजे घुमारवीं थाना का निरीक्षण करने पहुंच गए। एसपी सादे कपड़ों में थाना घुमारवीं में अकेले अपनी निजी कार में पहुंचे। थाना पहुंचने पर एसपी ने रात्रि ड्यूटी के पुलिस कर्मचारी को एसएचओ समेत सभी पुलिस कर्मियों को आधे घंटे में थाने में हाजिर होने के आदेश दिए। तय समय पर थाना नहीं पहुंचने वाले तीन कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
घुमारवीं थाना के निरीक्षण पर पहुंचे एसपी दिवाकर शर्मा अकेले ही पैदल घुमारवीं बस स्टैंड, गांधी चौक, नगर परिषद और शहर के अन्य भागों में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का पैदल मुआयना करते रहे। इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्त कर रहे होमगार्ड जवानों से बात भी की। रात करीब 12:45 बजे पुलिस कप्तान दोबारा थाना घुमारवीं पहुंचे। थाना में थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी थाना के प्रांगण में मौजूद रहे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिस कर्मी करीब 45 मिनट बाद भी थाना नहीं पहुंचे। इन तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
एसपी रात करीब 1 बजे तक थाने में रहे। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहने और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने के आदेश दिए। दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस अगर ईमानदारी के कार्य करेगी तो लोगों का भरोसा बना रहेगा और क्राइम पर भी अंकुश लगेगा। अगर कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान कोताही बरतता पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन