फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   South Asian Athletics Games: Himachal Pradesh wins gold, Manisha wins silver, India bags three medals

साउथ एशियन एथलेटिक्स गेम्स: हिमाचल की बल्ले-बल्ले, मनीषा को सोना, सीमा की चांदी

Tue, 28 Oct 2025 11:21 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी/हमीरपुर/चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी/हमीरपुर/चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Oct 2025 11:21 AM IST
सार

सोलन के नालागढ़ के ढांग उपरली गांव के संदीप सिंह ने 200 मीटर दौड़ में गोल्ड, हमीरपुर के उदयपुर गांव से संबंध रखने वाली ट्रक ड्राइवर की बेटी मनीषा कुमारी ने चार सौ गुणा चार मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण जीता है।

विज्ञापन
South Asian Athletics Games: Himachal Pradesh wins gold, Manisha wins silver, India bags three medals
पदक के साथ संदीप, हमीरपुर की मनीषा कुमारी, चंबा की सीमा। - फोटो : संवाद

विस्तार

रांची में साउथ एशियन एथलेटिक्स गेम्स में हिमाचल के एथलीटों ने तीन पदक जीतकर देश का नाम चमकाया है। सोलन के नालागढ़ के ढांग उपरली गांव के संदीप सिंह ने 200 मीटर दौड़ में गोल्ड, हमीरपुर के उदयपुर गांव से संबंध रखने वाली ट्रक ड्राइवर की बेटी मनीषा कुमारी ने चार सौ गुणा चार मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण जीता है। चंबा की सीमा ने रजत पदक जीता। संदीप सिंह 22 पंजाब रेजिमेंट में हवलदार के पद पर वर्तमान में जम्मू में तैनात हैं। संदीप सिंह ने 21.23 सेकंड का समय निकाला। संदीप ने बताया कि वह पढ़ाई में सामान्य थे। इसलिए वह खेल में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करते रहे। इसी का ही नतीजा है कि वह आज इंडिया के लिए गोल्ड जीत पाए हैं। अब उनका सपना कॉमनवेल्थ गेम्स खेलने का है। इसके लिए मई और जून में ट्रायल होंगे। संदीप के पिता जसविंद्र सिंह ट्रक संचालक हैं। इधर, हमीरपुर के उदयपुर गांव की मनीषा कुमारी ने 400 गुणा 4 दौड़ में भारत को स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम चमकाया है। मनीषा के पिता रमेश चंद ट्रक ड्राइवर हैं और माता शीला देवी गृहिणी हैं। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने मनीषा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। 

विज्ञापन

इधर, जिला चंबा की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव रेटा की सीमा ने अब साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चंबा का नाम चमकाया है। सीमा ने पांच हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया है। प्रतियोगिता रांची में हुई। सीमा का यह प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और यह दर्शाता है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सीमा पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिता संगरूर में 400 मीटर दौड़ में 53.81 सेकंड का समय निकाल कर स्वर्ण पदक में सुनिश्चित की थी। 64वीं नेशनल अंतर स्टेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता, खेलो इंडिया में 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता, अंडर 23 ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल, खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कांस्य पदक और इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता हैं। मनीषा ने माता-पिता, गुरुजनों, कोच को इस सफलता का श्रेय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ने दी बधाई
 हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और हिमाचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। कहा कि पदक जीतक जीतकर देवभूमि के साथ-साथ देश भारत का भी मान बढ़ाया है। यूथ एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम चैंपियन बनी और स्वर्ण पदक को अपने नाम किया। बिलासपुर की बेटी प्रीति ठाकुर भी प्रमुख रूप शामिल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed