{"_id":"5e63ab168ebc3eeb6d20cad3","slug":"south-africa-team-will-come-through-dubai-due-to-coronavirus-csa-agreed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चलते दुबई से होकर आएगी दक्षिण अफ्रीका टीम, सीएसए ने भरी हामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चलते दुबई से होकर आएगी दक्षिण अफ्रीका टीम, सीएसए ने भरी हामी
Sun, 08 Mar 2020 12:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज रद्द होने की अटकलों पर विराम लग गया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने टीम को वाया दुबई भारत दौरे पर भेजने की हामी भरी है। धर्मशाला में टीम का दस मार्च को पहुंचने का शेड्यूल है। 11 मार्च को अफ्रीकी टीम एचपीसीए स्टेडियम में अभ्यास करेगी। 12 को यहां डे-नाइट मुकाबला होगा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते इस सीरीज के रद्द होने की चर्चाओं का दौर गर्म था। एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि बीसीसीआई की ओर से सीरीज रद्द न होने के निर्देश मिले हैं। इसलिए मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीएसए ने टीम को वाया दुबई होकर दिल्ली भेजने की हामी भरी है। एक दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम दिल्ली में रुकेगी। उसके अगले दिन धर्मशाला आएगी।
विज्ञापन