फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   South Africa cricket team did practice in Dharamshala and focus on fielding

धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बहाया पसीना, क्षेत्ररक्षण पर रहा फोकस

Fri, 13 Sep 2019 08:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Sep 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
South Africa cricket team did practice in Dharamshala and focus on fielding
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने क्षेत्ररक्षण पर फोक्स किया। मैदान में टीम ने कैच और फिल्डिंग का अभ्यास किया। नौ सितंबर को धर्मशाला पहुंची टीम ने दस और 11 सितंबर को वार्म अप के बाद टीम ने फुटबाल और रग्बी खेलकर नेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया।

विज्ञापन


गुरुवार  को टीम ने विश्राम कर शुक्रवार को फिर से सायं के सत्र में टीम अभ्यास के लिए मैदान में पहुंची। टीम ने वार्म अप के बाद पहले मैदान में करीब आधा घंटा कैच और फिल्डिंग का अभ्यास किया। इसके बाद बल्लेबाज और गेंदबाज बारी-बारी नेट पर प्रेक्टिस के लिए गए।

विज्ञापन

यह रहेगा शनिवार को अभ्यास का शेड्यूल

South Africa cricket team did practice in Dharamshala and focus on fielding

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के धर्मशाला में पहले मैच के लिए शनिवार को दोनों टीमें अभ्यास करेंगी। सुबह के सत्र में नौ से 12 बजे तक दक्षिण अफ्रीका, जबकि सायं दो से पांच बजे के सत्र में भारतीय टीम मैदान में अभ्यास करेगी।

एचपीसीए के पूर्व निदेशक एवं मुख्य कोच विक्रम सिंह राठौर भी सेलिब्रिटी बन गए हैं। शुक्रवार को भारती टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में धर्मशाला पहुंचे विक्रम राठौर के प्रशंसक की संख्या भी खासी देखी गई। एचपीसीए से बीसीसीआई तक पहुंचे विक्रम राठौर खासी चर्चा में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed