फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sop for school reopening third to plus two class in himachal pradesh

शिक्षा विभाग ने जारी की एसओपी: एक डेस्क पर बैठेगा एक बच्चा, कक्षा में बैठाए जाएंगे पचास फीसदी विद्यार्थी

Tue, 09 Nov 2021 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Nov 2021 10:35 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों की क्षमता और कमरों की संख्या के अनुसार माइक्रो प्लान बनाने को कहा है। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।

विज्ञापन
sop for school reopening third to plus two class in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर से तीसरी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रोजाना खुलने जा रहे स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शिक्षा विभाग ने एसओपी जारी कर दी है। स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार पचास फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बिठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच में एक ही विद्यार्थी को बैठाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में बुधवार से तीसरी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में रोजाना कक्षाएं लगाई जाएंगी। 15 नवंबर से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल खुल जाएंगे। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हुए इस फैसले के बाद राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से भी इस बाबत लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। 11 अक्तूबर से सरकार ने आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले थे।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर दिवाली की छुट्टियों को शिक्षा विभाग ने बढ़ाकर 31 अक्तूबर से सात नवंबर तक कर दिया था। अब सरकार ने तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दस नवंबर और पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को 15 नवंबर से बुलाने का फैसला ले लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों की क्षमता और कमरों की संख्या के अनुसार माइक्रो प्लान बनाने को कहा है। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। हैंड सैनिटाइजर और साबुन की भी स्कूलों में पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी स्कूलों में रोजाना कक्षाएं लगाना नहीं आसान
प्रदेश के निजी स्कूलों को बच्चों को स्कूलों में बुलाने के लिए अलग से रोस्टर तैयार करना होगा। निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते यहां एक दिन छोड़कर कक्षाएं लगाने का फैसला लेना पड़ सकता है। प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले कई निजी स्कूलों में अब वार्षिक परीक्षाएं शुरू होनी हैं। ऐसे में निजी स्कूल प्रबंधन अब विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने को लेकर क्या रणनीति बनाते हैं, इस पर लाखों अभिभावकों की नजरें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed