{"_id":"32510aebdfb4375e1811cbab2c566fa4","slug":"sood-sabha-will-celebrate-ram-navmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, इस बार शिमला में कैसा मनेगा रामनवमी उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, इस बार शिमला में कैसा मनेगा रामनवमी उत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Mar 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूद सभा श्रीराम मंदिर में 31 मार्च से 8 अप्रैल तक श्रीराम नवमी उत्सव का आयोजन करेगी। इस उत्सव के दौरान रोजाना सुबह साढ़े छह बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। साथ ही दिन में श्रीराम चरित मानस का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
सभा के सचिव जोगिंद्र लाल सूद ने बताया कि पांच अप्रैल को दोपहर साढ़े बारह बजे श्रीराम मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सर्कुलर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, राधा कृष्ण मंदिर गंज बाजार, लोअर बाजार, सीटीओ, नाज, मालरोड होते हुए वापस श्रीराम मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
एसडी और आर्य समाज स्कूल के बच्चे भी शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे। 8 अप्रैल को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा और भंडारा लगेगा। श्रीराम नवमी उत्सव से पूर्व 30 मार्च को श्रीराम मंदिर के सूद सभा हाल में छोटे बच्चों के लिए श्रीराम चरित मानस के पात्रों पर आधारित फैंसी ड्रेस कंपीटीशन भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन