फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sonia or Priyanka Gandhi can enter Rajya Sabha from Himachal Pradesh

Himachal News: राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश से एंट्री कर सकती हैं सोनिया या प्रियंका गांधी

Sun, 21 Jan 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Jan 2024 05:00 AM IST
सार

भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी या राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश से एंट्री कर सकती हैं।

विज्ञापन
Sonia or Priyanka Gandhi can enter Rajya Sabha from Himachal Pradesh
सोनिया व प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी या राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश से एंट्री कर सकती हैं। 2 अप्रैल 2024 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। सोनिया और प्रियंका में से जो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा, उसकी राज्यसभा में जाने की संभावना है। तेलंगाना में तीन और कर्नाटक-हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक-एक सीट 2 अप्रैल को खाली होगी।

विज्ञापन


सोनिया के इस बार चुनाव लड़ने के आसार कम हैं। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से प्रियंका के चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। ऐसा हुआ तो सोनिया को प्रदेश से राज्यसभा सीट की पेशकश की जा सकती है। प्रियंका अगर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ीं तो उनकी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में जाने की संभावना है। राजधानी शिमला में प्रियंका गांधी का घर है। हिमाचल प्रदेश से उनके राज्यसभा में जाने से कांग्रेस को उत्तर भारत में मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस में इस बाबत सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस बाबत पार्टी हाईकमान को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। पार्टी नेताओं के अनुसार सोनिया इस बार लाेकसभा चुनाव में तेलंगाना के मेडक सीट से भी उतर सकती हैं। इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी भी चुनाव लड़ चुकी हैं। दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत करने के लिए तेलंगाना कांग्रेस कमेटी ने बीते दिनों इस बाबत प्रस्ताव भी पारित किया है। उधर, रायबरेली कांग्रेस की परंपरागत सीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया की बढ़ती उम्र के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद 2024 का लोकसभा चुनाव सोनिया न लड़ें। अगर ऐसा होता है तो प्रियंका रायबरेली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हो सकती हैं। गांधी परिवार को राजनीति में सक्रिय रखने के लिए राज्यसभा की राह देखी जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि सोनिया अगर चुनाव नहीं लड़ती हैं तो उन्हें राज्यसभा सीट के लिए हिमाचल से जाने की पेशकश की जा सकती है। अगर वह लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो प्रियंका गांधी को यहां से राज्यसभा में जाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed