फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sonia gandhi in kullu

कुल्लू में आज गरजेंगी सोनिया गांधी

Sat, 03 May 2014 07:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 03 May 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
Sonia gandhi in kullu

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आज रविवार को कुल्लू में जनसभा होने जा रही है। यह जनसभा सुबह लगभग 11 बजे के बाद कुल्लू के ढालपुर मैदान में होगी।

विज्ञापन


इसमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला सहित पार्टी के कई केंद्रीय नेता पहुंच सकते हैं। मंडी में मोदी की रैली के बाद सोनिया गांधी इस हॉट सीट पर भाजपा के खिलाफ गरजेंगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों को लेकर सोनिया गांधी की हिमाचल में यह पहली जनसभा होगी। शनिवार को कांग्र्रेस मंडी में इस रैली की तैयारियों को लेकर जुटी रही। इसके लिए राजीव भवन शिमला से भी कांग्रेस नेताओं की एक टीम कुल्लू के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेता पहले से ही कुल्लू पहुंच चुके थे। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा है कि कांग्रेस की रैली को लेकर पार्टी के तमाम प्रमुख नेता कुल्लू में तैयारियों में लगे हैं। शिमला स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय से भी इन तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed