फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sonia Gandhi at Shimla with Priyanka Gandhi.

बेटी के साथ शिमला पहुंचीं सोनिया, निर्माणाधीन मकान का लिया जायजा

Fri, 25 Nov 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 25 Nov 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi at Shimla with Priyanka Gandhi.

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वीरवार सुबह 11 बजे शिमला पहुंचीं। होटल वाइल्ड फ्लॉवर हॉल में कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया गांधी ने प्रियंका के निर्माणाधीन भवन का जायजा लिया और वास्तुकारों को निर्माण के टिप्स दिए।

विज्ञापन


हालांकि, प्रियंका होटल में ही आराम करती रहीं। दोनों का शुक्रवार को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। अगर जरूरी हुआ तो एक दिन और रुकेंगी। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने वास्तुकारों को अगले साल की शुरुआत में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति निवास रिट्रीट की बगल में पिछले आठ सालों से भवन निर्माण जारी है। इसकी दो मंजिलें शैली पसंद न आने पर गिराने के बाद फिर से तैयार की गई हैं। अब घर की छत बन चुकी है। इसमें काली स्लेट लगाई गई है। खिड़कियां और दरवाजे भी बनाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के साथ बन रहा है बड़ा बगीचा

Sonia Gandhi at Shimla with Priyanka Gandhi.

मकान के भीतर लकड़ी से जुड़ा काम जारी है। मकान के चारों ओर फूलों की क्यारियां बनाई गई हैं। यही नहीं सेब, आड़ू, प्लम जैसे फलों का बगीचा भी तैयार किया गया है। सोनिया गांधी ने वीरवार को जायजा लिया। छराबड़ा में ठंड ज्यादा होने के कारण सोनिया गांधी को ऊनी कपड़े पहनने पडे़।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed