{"_id":"583acb9f4f1c1b5b290880ef","slug":"sonia-gandhi-and-priyanka-returns-back-to-delhi-from-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का मुआयना कर दिल्ली लौटीं सोनिया और प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का मुआयना कर दिल्ली लौटीं सोनिया और प्रियंका गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Nov 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन शिमला के छराबड़ा में निर्माणाधीन मकान का मुआयना कर रविवार को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कल्याणी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से नई दिल्ली लौट गईं। ये दोनों बीते वीरवार को शिमला पहुंची थीं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रियंका के सपनों का आशियाना नए साल में बनकर तैयार हो जाएगा। प्रियंका ने हर हाल में चैत्र नवरात्र से पहले काम पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं। प्रियंका के घर में इन दिनों अलमारियों, खिड़कियों और दरवाजों का काम हो रहा है। इन पर पहाड़ी शैली से नक्काशी की जा रही है। बर्मन टीक और देवदार की लकड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मकान में आठ कमरे, एक बड़ा हाल और ऊपर एक एटिक बनाई गई है।
विज्ञापन
पिछले दिनों प्रियंका की इस संपत्ति के केयरटेकर रह चुके जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष केहर सिंह खाची और उनके पुत्र एवं युवा कांग्र्रेस नेता मनजीत खाची भी उनके साथ इस स्पॉट पर मौजूद रहे। बता दें कि प्रियंका का घर आठ साल से बन रहा है। एक बार तो दो मंजिलें बनने के बाद इसे गिरा दिया गया था। अब यह दोबारा बनाकर तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन