फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   some stole cm inauguration tile at nahan.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का बड़ा अपमान, केस दर्ज

Sun, 19 Jul 2015 09:02 AM IST
Updated Sun, 19 Jul 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
some stole cm inauguration tile at nahan.

लोगों की सुविधा के लिए पुल का उद्घाटन कर लौटे सीएम वीरभद्र सिंह का कुछ लोगों ने बड़ा अपमान कर दिया। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल मामला हिमाचल के नाहन का है।

विज्ञापन


यहां जिला मुख्यालय के कोलर में जलमूसा खड्ड पर बने पुल की उद्घाटन पट्टिका को सात दिन बाद ही शरारती तत्व उखाड़ ले गए हैं। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस पुल का लोकार्पण किया था। इस पुल से गांव के हजारों लोगों को सुविधा मिलने वाली है।
विज्ञापन


मगर कुछ शरारती तत्व पुलिस से बेखौफ होकर ये पट्टिका उखाड़ ले गए। प्रशासन व पुलिस को पता नहीं कि ये काम किसने कर दिया। हिमाचल में हाल ही में इस तरह की ये पहली घटना है। पांच साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस पुल का शिलान्यास किया था। शिलान्यास पट्टिका को शरारती तत्वों ने नुकसान नहीं पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बिंदल ने भी रोका था सीएम का काफिला

some stole cm inauguration tile at nahan.

पांवटा राजपूत सभा और कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जाहिर कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीओ लोनिवि धौलाकुआं की शिकायत पर पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है।

पांवटा राजपूत इकाई अध्यक्ष डॉ. नरेश चौधरी, रौनकी राम, रामचंद्र, यादूराम, हरि सिंह, बलवंत, कुंदन सिंह, विमला देवी, पूर्व प्रधान अमरकांता, लक्ष्मीदत्त शर्मा, जोगिंद्र सिंह, हंसराज चौहान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि सीएम की पट्टिका को एक साजिश के तहत उखाड़ा गया है।

डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सीएम के नाहन दौरे के दौरान पीएचसी को लेकर भाजपा विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने सीएम का काफिला रोका था। इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed