डॉक्टर का कोट पहन इस अस्पताल में घूम रहे ‘मुन्ना भाई’, रहें अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी शिमला में इलाज के लिए आ रहे हैं तो जरा सतर्क रहें। यहां फर्जी डॉक्टर घूम रहे हैं। ये लोगों को झांसे में फंसाकर पैसे ऐंठ रहे हैं। शुक्रवार को अस्पताल में डॉक्टर का कोट और गले में स्टेथोस्कोप लटकाकर दो मुन्ना भाई लोगों का उल्लू सीधा करने में लगे थे।
अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना मिली। इधर, भनक लगते ही दोनों वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। हालांकि, बातचीत के दौरान दोनों ने लोगों को अपने मोबाइल नंबर दे दिए थे। अस्पताल प्रशासन ने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दोनों अस्पताल में भीड़ से परेशान कुछ मरीजों को अपने साथ बाहर ले आए और इलाज को लेकर इनसे बात करने लगे। वार्ड में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड की नजर दोनों पर पड़ी तो उसे शक हुआ। इस पर उसने दोनों से बात की तो एक दूसरे की बगले झांकने लगे।
पकड़े जाने से पहले ही भाग खड़े हुए कबूतरबाज
इससे पहले गार्ड इन्हें दबोचता दोनों वहां से भाग गए। सिक्योरिटी गार्ड ने अस्पताल के डिप्टी एमएस को इसकी सूचना दी। डिप्टी एमएस ने नंबरों की जांच की। इस दौरान एक नंबर स्विच ऑफ हो गया था।
दूसरे पर नंबर पर फोन रिसीव नहीं किया गया। अस्पताल में पहले भी मरीजों से ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं।
शिकायत दर्ज करवाई
लोगों को गुमराह करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।- डॉ. राहुल राव, डिप्टी एमएस, आईजीएमसी
एयरटेल और बीएसएनएल के नंबर
अस्पताल प्रबंधन को जो नंबर मिले हैं, वह दोनों नंबर अलग-अलग कंपनी बीएसएनएल और एयरटेल के हैं। इनमें से एक नंबर तो चल रहा है, कॉल करने पर दूसरी ओर से कॉल रिसीव नही की गई लेकिन दूसरा नंबर स्विच ऑफ आ रहा है।
महिला से हुई थी हजारों की धोखाधड़ी
अस्पताल में कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने अस्पताल में मौजूद महिला से जान पहचान बनाकर हजारों रुपयों की धोखाधड़ी की हैै। अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे से व्यक्ति को पहचाना लेकिन इससे आगे जांच नहीं बढ़ी।