फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Some people dividing the country on religious grounds: Anurag thakur

धार्मिक आधार पर देश को बांट रहे कुछ लोग: अनुराग

Fri, 27 Dec 2019 06:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Dec 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Some people dividing the country on religious grounds: Anurag thakur
अनुराग ठाकुर(फाइल फोटो)

दो साल विश्वास के, प्रगति और विश्वास के थीम नारे पर शुक्रवार को रिज मैदान पर रैली के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में कुछ लोग धार्मिक आधार पर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो नागरिकता संशोधन कानून पास कराया, वह सही मायने में महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करने वाला है।

विज्ञापन


अनुराग ने शाह को कार्यकर्ता निर्माण की नई परिपाटी गढ़ने वाला नेता बताया। कहा कि अमित शाह में सही मायने में सरदार पटेल की छवि दिखती है। जो पिछले सत्तर साल में नहीं हुआ, वह मोदी सरकार ने छह महीने में कर के दिखाया है। कहा कि युवा मोर्चा का अध्यक्ष रहते जब उन्होंने कोलकाता से कश्मीर तक तिरंगा यात्रा निकाली तो उन्हें तरह-तरह की बातें सुनने को मिलीं।
विज्ञापन


आज मोदी सरकार के कदम से जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख के लोग खुश हैं। मोदी सरकार ने पिछले छह महीने में जो किया है, वह सत्तर साल तक नहीं हुआ। छह महीने में मोदी सरकार ने 370 को उखाड़ फेंका और ट्रिपल तलाक, नागरिकता देने वाले सीएए जैसे कानून को लेकर आई। मोदी सरकार के दौरान ही सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर को लेकर एतिहासिक फैसला सुनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह भारत के नए लौह पुरुष
रैली के दौरान शिमला शहर से विधायक व जयराम सरकार में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि रजवाड़ाशाही को खत्म कर सरदार पटेल ने देश को एक किया। एक नासूर रह गया था, लेकिन उसे आधुनिक भारत के लौह पुरुष अमित शाह ने उखाड़ फेंका है। कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने सही मायने में कश्मीर से कन्याकुमारी को असल मायने में जोड़ा है। कहा कि जो लोग पाकिस्तान में रह गए, लेकिन वहां प्रताड़ित होते रहे उन्हें देश में जगह देने का नेक काम भी मोदी सरकार में शाह ने ही किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed