सवालों के घेरे में पतंजलि उत्पाद, सेहत के लिए खतरनाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में योग गुरु बाबा रामदेव के उत्पाद सवालों के घेरे में आए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन्हें सेहत के लिए खतरनाक मानता है। शिमला में पतंजलि के बिस्कुटों के बाद अब चीनी का बूरा भी मिस ब्रांडेड पाया है।
स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में बाबा के कई खाद्य उत्पादों के सैंपल लिए थे। वीरवार को चीनी बूरा की रिपोर्ट भी ठीक नहीं पाई गई है। शिमला के फूड इंस्पेक्टर और डेजीगनेटिड ऑफिसर एलडी ठाकुर ने बताया कि बाबा के चीनी बूरे की रिपोर्ट मिस ब्रांडेड पाई गई है।
शुगर और कुछ इन्ग्रीडियंट सही नहीं पाए गए हैं, जो लोगों की सेहत के लिए हानिकारक हैं। कंपनी को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत तीन लाख रुपये तक जुर्माना भी किया जा सकता है।
अब इन उत्पादों की रिपोर्ट का भी इंतजार
उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद डिस्ट्रीब्यूटरों को नोटिस भेजा है। कंपनी तीस दिन के भीतर रिपोर्ट को चैलेंज कर सकती है। बाबा रामदेव के पतंजलि आटा नूडल्स में कीड़े और देसी घी में फंगस मिलने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने प्रदेश भर से बाबा के उत्पादों के सैंपल लेने के आदेश दिए थे।
अब इनकी रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। शिमला के संजौली में बने गोदाम में विभाग के अधिकारियों ने आठ खाद्य पदार्थ नूडल्स, देसी घी, औथ, चोकोफेक्स, मस्टर्ड ऑयल, चीनी बूर, धुली मूंगी और बिस्कुट के सैंपल लिए थे। अधिकारियों ने सैंपल जांच को कंडाघाट लैब भेजे थे।