{"_id":"9514727c9add4e80eec4825f1cbbcd60","slug":"solicitor-general-ranjit-kumar-paid-obeisance-at-jwalaji-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉलिसिटर जनरल ने नवाया ज्वालाजी में शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉलिसिटर जनरल ने नवाया ज्वालाजी में शीश
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Updated Thu, 05 Jun 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठों का देश के नवनियुक्त सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार और पूर्व सॉलिसिटर जनरल मोहन परासरन ने दौरा किया। उनके साथ परिवहन मंत्री जीएस बाली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालाजी पहुंचते ही मंदिर न्यास सहायक आयुक्त विनय कुमार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पवित्र ज्योतियों की विधिवत पूजा अर्चना की और मां से आशीर्वाद लिया। मंदिर में राजा अकबर के चढ़ाए छत्र के इतिहास की भी जानकारी ली। अकबर नहर और मां के शैय्या भवन में भी पूजा की।
विज्ञापन
उन्होंने मंदिर के इतिहास और गौरव गाथा के बारे में भी जानकारी हासिल की। नवनियुक्त सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने कहा कि उन्हें शक्तिपीठों के दर्शन कर आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध न्यास की ओर से किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने बनखंडी स्थित सिद्धपीठ बगलामुखी में दर्शन किए और पं दिनेश कुमार से पूजा अर्चना करवाई।
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में मां छिन्नमस्तिका के दर्शन किए। कांगड़ा में मां बज्रेश्वरी मंदिर में पुजारी मयूरकांत ने दर्शन करवाए और मां का सिरोपा स्मृति चिह्न के रूप में दिया।
वहीं, चामुंडा नंदीकेश्वर धाम और बैजनाथ मंदिर के भी दर्शन किए। उनके साथ सचिव हिमाचल कांग्रेस अजय वर्मा, पीएसओ हितेंद्र पठानिया भी मौजूद रहे।