{"_id":"618a650fc37937291427e435","slug":"soldier-shoots-self-with-service-rifle-in-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: सैनिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: सैनिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Tue, 09 Nov 2021 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 09 Nov 2021 05:41 PM IST
सार
मृतक जवान अपने पीछे तीन बेटियां, एक बेटा और पत्नी को छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ढांगू में एक सैनिक ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सैनिक की पहचान नायक राघवेंद्र सिंह पुत्र दुशासन सिंह गांव किशनपुर डाकघर सांगलाखिलली तहसील व जिला एटा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जवान ने 402 लाइट एडी रिजेंट मिलिट्री कांपलेक्स ढांगू में सोमवार रात को अपनी बैरिक में सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। इसकी सूचना रात करीब 2:15 बजे सेना अस्पताल पठानकोट से थाना डमटाल को दी गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तथ्यों की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव व हथियार को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। मृतक जवान अपने पीछे तीन बेटियां, एक बेटा और पत्नी को छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन