फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan: Worker died of electrocution while repairing power lines; deceased was a resident of Gangath.

सोलन: बिजली ठीक करते समय कर्मचारी की करंट लगने से मौत, गंगथ का रहने वाला था मृतक

Thu, 08 Oct 2026 07:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चायल (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चायल (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 07:47 PM IST
सार

 सोलन जिले में चायल विद्युत सेक्शन के तहत नगाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह माड़ी जुब्बड़ नामक स्थान पर बिजली की लाइन ठीक करते समय 36 वर्षीय कर्मचारी प्रवीण कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Solan: Worker died of electrocution while repairing power lines; deceased was a resident of Gangath.
बिजली का करंट लगने से युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में चायल विद्युत सेक्शन के तहत नगाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह माड़ी जुब्बड़ नामक स्थान पर बिजली की लाइन ठीक करते समय 36 वर्षीय कर्मचारी प्रवीण कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना गुरु सुबह उस समय हुई, जब प्रवीण कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ बाधित लाइन को ठीक करने गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

बिजली के खंभे पर चढ़े ही थे कि करंट लग गया। करंट लगने के बाद प्रवीण खंभे से नीचे गिर गए। सहकर्मियों और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सिविल अस्पताल चायल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रवीण कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रवीण कुमार कांगड़ा जिले के गंगथ के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंडाघाट विद्युत उपमंडल के तहत चायल सेक्शन में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी चायल के अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करेगी। सोलन के पुलिस अधीक्षक टी साई वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed