{"_id":"4c7abd5c91241bc2b1416649736d09c4","slug":"solan-win-overall-prize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सोलन ने जीता ओवरआल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन ने जीता ओवरआल खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sun, 16 Nov 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंडर-19 राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हो गया। सीपीएस सोहनलाल ठाकुर मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य महेंद्र पाल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में ओवरआल ट्रॉफी का खिताब सोलन जिले के नाम रहा।
छात्रा वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में सोलन प्रथम, कांगड़ा द्वितीय और मंडी जिला तृतीय रहा। वाद्य संगीत में कांगड़ा प्रथम, मंडी द्वितीय रहा। लोक नृत्य में बिलासपुर ने प्रथम, मंडी द्वितीय स्थान पाया।
सुगम संगीत में मंडी, कांगड़ा, सिरमौर ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा। शास्त्रीय गायन में चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। समूहगान में कांगड़ा प्रथम, सोलन द्वितीय रहा।
विज्ञापन
एकांकी में बिलासपुर ने प्रथम, मंडी ने द्वितीय स्थान पाया। सोहनलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की अपनी समृद्ध संस्कृति है। इसका संवर्द्धन एवं संरक्षण करना अति आवश्यक है। यहां के लोकनृत्य, लोकगीतों और लोकनाट्य की अपनी एक अलग पहचान है।
विज्ञापन
उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा उप निदेशक मंडी सुशील पुंडीर सहित अन्य भी मौजूद रहे।