फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan. The participation of women's self-help groups has been a major attraction at the Maa Shoolini Fair this year.

शूलिनी मेले में महिला सशक्तीकरण की झलक: स्थानीय और पारंपरिक व्यंजनों से सजे स्टॉल

Mon, 29 Jun 2026 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Solan. The participation of women's self-help groups has been a major attraction at the Maa Shoolini Fair this year.
मां शूलिनी मेले के दौरान महिलाओं की ओर से लगाए स्टॉल में पनीर सिड्डू का स्वाद चखते लोग। संवाद
स्वयं सहायतों समूहों की महिलाओं ने उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों की लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मां शूलिनी मेले में इस बार महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी ने खास आकर्षण खींचा है। जिले के विभिन्न विकास खंडों से आई महिलाओं ने अपने उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई है। मेले में आने वाले लोग स्थानीय स्वाद के साथ-साथ दूसरे जिलों के पारंपरिक पकवानों का भी आनंद ले रहे हैं। अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं की ओर लगाए गए स्टॉल में शिमला के मशहूर सिड्डू और दाल वड़े से लेकर सोलन के पारंपरिक मालपुड़ों तक कई व्यंजन उपलब्ध हैं। दो अलग-अलग महिला समूह मिलकर इस स्टॉल का संचालन कर रहे हैं। यहां नकमीन, ड्राई फ्रूट मिक्स, मीठा और पनीर सिड्डू देसी घी के साथ परोसे जा रहे हैं, जिनकी कीमत 120 रुपये तय की गई है। इसके अलावा मालपुड़े, दाल वड़े और एकलिया 40 रुपये प्रति प्लेट उपलब्ध हैं। स्टॉल संचालिकाओं गीता, हेमलता और पुष्पा ने बताया कि सभी खाद्य सामग्री ताजा और स्टॉल पर ही तैयार की जा रही है। उनका दावा है कि उपयोग में आने वाली सामग्री उनके अपने खेतों में उगाई गई है। उन्होंने बताया कि मेले में सबसे अधिक मांग पनीर सिड्डू की है, जिसे लोग खास तौर पर पसंद कर रहे हैं और लगातार इसकी बिक्री हो रही है।

मां शूलिनी मेले के दौरान महिलाओं की ओर से लगाए स्टॉल में पनीर सिड्डू का स्वाद चखते लोग। संवाद

मां शूलिनी मेले के दौरान महिलाओं की ओर से लगाए स्टॉल में पनीर सिड्डू का स्वाद चखते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed