{"_id":"5964eb9f4f1c1b491b8b4816","slug":"solan-police-stops-cremation-sends-woman-body-for-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाह संस्कार की तैयारी के बीच पुलिस ने उठाया महिला का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाह संस्कार की तैयारी के बीच पुलिस ने उठाया महिला का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत खैरवाल गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस ने दाह संस्कार से परिजनों को रोक दिया। परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे। लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि महिला की मौत सामान्य नहीं है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। अब पुलिस पोस्टमार्टम कर मौत के असली कारणों को जानने का प्रयास करेगी। वहीं इसके साथ पुलिस महिला के मायके वालों का भी इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में महिला की मौत पर संदेह लग रहा है। लेकिन पुलिस भी मायके वालों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
देर शाम तक महिला के मायके वाले हिसार से नहीं पहुंच पाए थे। पुलिस ने महिला के शव को नालागढ़ अस्पताल के शवगृह में रखा है। पुलिस के अनुसार बबली (38) पत्नी मान सिंह निवासी गांव खैरावाल डाकघर लोदीमाजरा तहसील बद्दी की मौत की सूचना बददी थाना पुलिस को मिली।
विज्ञापन
इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि महिला का मायका हिसार में हैं। महिला के चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा है। महिला चार माह से अपने मायके गई हुई थी। दो दिन पहले ही उसका पति उसे वापस घर लाया था। घरेलू कलह भी मौत की वजह मानी जा रही है।
फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच के लिए महिला के मायके वालों का इंतजार कर रही है। यदि पुलिस के समक्ष मायके वालों ने केस दर्ज करवाया तो ही पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसका पोस्टमार्टम भी मायके वालों के आने के बाद ही होगा।
एसपी बीएस चौहान ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस मायके वालों का इंतजार कर रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।