{"_id":"64170b0821771e6e8b0b6f33","slug":"solan-news-nalagarh-college-principal-suspended-for-financial-irregularities-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वित्तीय मामलों में गड़बड़ी पर नालागढ़ कॉलेज प्राचार्य निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वित्तीय मामलों में गड़बड़ी पर नालागढ़ कॉलेज प्राचार्य निलंबित
Sun, 19 Mar 2023 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Mar 2023 06:47 PM IST
सार
कॉलेज प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कार के चालक को प्रोफेसर दिखाकर उसे कॉलेज की परीक्षाओं और ओपन एजुकेशन की वार्षिक परीक्षाओं में ड्यूटी दिलाई, जबकि वह इसके लिए पात्र नहीं था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्तीय मामलों में गड़बड़ी के आरोप में नालागढ़ कॉलेज के प्राचार्य को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया। शिक्षा विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने प्राचार्य डॉ. पवन सलारिया को आरकेएमवी कॉलेज शिमला में अटैच किया है। प्राचार्य के खिलाफ बद्दी के एक अधिवक्ता ने सरकार को शिकायत की थी।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कार के चालक को प्रोफेसर दिखाकर उसे कॉलेज की परीक्षाओं और ओपन एजुकेशन की वार्षिक परीक्षाओं में ड्यूटी दिलाई, जबकि वह इसके लिए पात्र नहीं था। यही नहीं, कुछ दिन पूर्व इसी कॉलेज के गणित के प्रवक्ता ने भी प्राचार्य पर अपनी शक्तियों को गलत इस्तेमाल करके उसे प्रताड़ित किया था।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने इसकी रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। बद्दी के एक अधिवक्ता ने इसकी शिकायत सरकार को भेजी थी, जिसके तहत शिक्षा विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने तत्काल प्रभाव से प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें शिमला मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगाई है। शिक्षा विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने बताया कि शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन