फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News: BIS office parwanoo Shifted businessmen facing problems

दिक्कत: बीआईएस दफ्तर शिफ्ट, उद्योगपति परेशान; जाना पड़ रहा चंडीगढ़

Fri, 08 Dec 2023 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Dec 2023 01:33 PM IST
सार

हिमाचल का शाखा कार्यालय चंडीगढ़ से संचालित होने से अब हिमाचल के उद्योगपतियों को काफी मुसीबतें आ रही हैं।

विज्ञापन
Solan News: BIS office parwanoo Shifted businessmen facing problems
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू से भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) कार्यालय चंडीगढ़ शिफ्ट होने से उद्योगपतियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कार्यालय को शिफ्ट हुए चार माह हो गए हैं। इसके बाद संबंधित विभाग से कार्य पड़ने पर उद्योग इकाइयों के मालिकों को चंडीगढ़ जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


1990 में परवाणू में उद्योगों में आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए कार्यालय खोला गया था। वहीं छोटे समेत बड़े उद्योगों को बीआईएस पंजीकरण कागजात भी आसानी से परवाणू में उपलब्ध हो रहे थे। इसके सााथ ही ज्वेलरी उत्पादों पर बीआईएस को स्टेंपिंग की प्रक्रिया भी समय पर पूरा नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


परवाणू उद्योग संघ की तरफ से महासचिव सार्थक तनेजा ने डीजी भारतीय मानक ब्यूरो दिल्ली को पत्र भेजकर उक्त कार्यालय की शिफ्टिंग पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था, लेकिन उनका कहना है कि संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया। साथ ही कार्यालय से जवाब मिला कि सर्टिफिकेशन कार्य ऑनलाइन हो गया है। इसके अलावा प्रदेश से कई अन्य उद्योगों के मालिकों की ओर से भी इस संबंध में पत्राचार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रमाणीकरण से अनभिज्ञ
हिमाचल में लघु उद्योग काफी संख्या में है। यह बीआईएस की ऑनलाइन प्रमाणीकरण से अनभिज्ञ हैं। उन्हें छोटे से छोटे से छोटे कार्य करवाने के लिए भी चंडीगढ़ जाना पड़ता है। हिमाचल का शाखा कार्यालय चंडीगढ़ से संचालित होने से अब हिमाचल के उद्योगपतियों को काफी मुसीबतें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed