फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan income tax raid at baddi industry

वरिष्ठ आयकर अफसर से उद्योग मालिक की कहासुनी

Sat, 26 Aug 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sat, 26 Aug 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Solan income tax raid at baddi industry

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बीबीएन के सैणीमाजरा में चल रहे थियोन फार्मा उद्योग में आयकर विभाग की कार्रवाई 24 घंटों से जारी है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 के बाद का रिकॉर्ड टीम के सामने प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है। टीम की कार्रवाई से उद्योग मालिक की भी एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी से कहासुनी हो गई है।

विज्ञापन


ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आय से अधिक संपत्ति मामले में 10 जगह छापामारी कर चुकी टीम क्या इस उद्योग पर तालाबंदी करेगी। फिलहाल, आयकर विभाग की ढाई दर्जन सदस्यीय टीम अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। आयकर विभाग की टीम इन्वेसटिगेशन विंग की है, जो गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि उद्योग अच्छे-खासे मुनाफे में चल रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2016 के बाद के रिकॉर्ड टीम को नहीं सौंपे जा रहे हैं। ज्ञात हुआ है कि उद्योग के ही एक स्टोर रूम के बारे में भी टीम को जानकारी नहीं दी गई है। इस मामले को लेकर उद्योग मालिक मनीष की वरिष्ठ आयकर अधिकारी के साथ कहासुनी भी हुई है। इससे प्रतीत होता है कि आयकर विभाग के जांच विंग की यह टीम सभी दस्तावेज खंगालकर ही जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed