फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   solan bus accident, read investigation report.

जांच में खुलासा, ये था सोलन बस हादसे का कारण

Tue, 22 Dec 2015 11:03 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
solan bus accident, read investigation report.

हिमाचल के सोलन में पट्टा-कसौली मार्ग पर शाशल गांव के समीप हुए बस हादसे में बस में कोई तकनीकी खामी नहीं पाई गई। ओवरलोडिंग के चलते चालक मोड़ काटने के बाद बस को सीधी नहीं कर पाया। इससे यह हादसा हुआ। उधर, हादसे में घायल यात्रियों की हालत में पहले से सुधार है। कसौली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस की तकनीकी जांच कराई।

विज्ञापन


पुलिस के मेकेनिक जोगिंद्र सिंह और जांच अधिकारी कल्याण ने जांच के दौरान पाया कि बस में कोई तकनीकी खामी नहीं है। चालक ओवरलोड होने के कारण मोड़ काटने के बाद बस सीधी नहीं कर पाया। सड़क पर पड़े गड्ढे भी चालक के लिए परेशानी का कारण रहे। उधर, बस दुघर्टना में घायल दिनेश, प्रवीण को चंडीगढ़ स्थित 16 सेक्टर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं ये घायल

solan bus accident, read investigation report.

वहीं, प्रीतम सिंह और धर्मी को चंडीगढ़ के बद्दी सेक्टर स्थित मेडिकल कॉलेज तथा प्यारे लाल, लीला देवी पीजीआई में भर्ती हैं। राजकुमार, कमला, निर्मला, अनिल कुमार, अनिता और महेंद्र धर्मपुर चिकित्सालय में भर्ती हैं। चंपा देवी, निर्मला, नविता, मीरा, अजय कुमारी, भूपेंद्र, नीरज, जितेंद्र, मोनिका, ज्ञान, चमन लाल, हुक्म सिंह, नरेंद्र सिंह, पोलाराम और सुरेंद्र को सोलन चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

उधर, पट्टा पीएचसी प्रभारी डा. आशीष और स्वास्थ्य शिक्षक सतीश शुक्ला ने बताया कि चार घायलों को परवाणू तथा दो को नालागढ़ रेफर किया गया है। इनकी हालत में सुधार है। पट्टा में छह जख्मी शाम तक थे, लेकिन उन्हें ज्यादा चोट न होने से उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। उन्हें मंगलवार सुबह दोबारा पीएचसी बुलाया गया है। उनकी हालत में भी सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed