{"_id":"5c8367f7bdec2213fe5d1c22","slug":"software-will-give-points-on-physical-measurement-in-police-recruitment-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में शारीरिक माप के आधार पर सॉफ्टवेयर देगा अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती में शारीरिक माप के आधार पर सॉफ्टवेयर देगा अंक
Sat, 09 Mar 2019 12:45 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पुलिस ने इस साल होने वाली सिपाही की भर्ती को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। विभाग आवेदन से लेकर पूरी भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन कर रहा है। इसके लिए विभाग ने निजी कंपनी के माध्यम से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है।
विज्ञापन
आवेदन आने के बाद आवेदक का शारीरिक माप और शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूरे डाटा को भी ऑनलाइन ही दर्ज किया जाएगा। इससे न सिर्फ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी, बल्कि मुख्यालय स्तर से सभी जिलों में चल रही भर्ती प्रक्रिया पर भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस ने महिला, पुरुष और चालक सिपाही के 1063 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 30 मार्च से ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे।
इसके बाद भर्ती प्रक्रिया के दौरान शारीरिक माप लेने वाले हर पुलिस कर्मी के पास एक टैबलेट होगा, जिसमें वह सिर्फ आवेदक के माप को दर्ज कर सकेगा। माप के अनुसार अंक अपने आप नंबर वाले खाने में दर्ज हो जाएंगे।
विज्ञापन
इसी तरह शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान भी संबंधित पुलिस कर्मी हाई जंप या दौड़ लगाने वाले आवेदक की जानकारी और समय आदि दर्ज करेगा। उसी के आधार पर सॉफ्टवेयर अपने आप तय अंक दर्ज करता जाएगा।
हिमाचल पुलिस के प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते गड़बड़ी की कोई आशंका नहीं रहेगी। साथ ही रिजल्ट तैयार करने के दौरान होने वाली चूक से बचा जाएगा। इससे समय की भी बचत होगी।