{"_id":"5d6a78098ebc3e93af0f37eb","slug":"social-workers-protest-outside-the-himachal-assembly-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा के बाहर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कटोरा लेकर की नारेबाजी, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा के बाहर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कटोरा लेकर की नारेबाजी, ये है वजह
Sat, 31 Aug 2019 07:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 31 Aug 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते सामाजिक कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायकों और मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी करने का विधेयक पारित करने के विरोध में शनिवार को विधानसभा के बाहर कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध किया। सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार, राजेश कोश, विकास थापटा, दीपक, सुरेश कुमार और राजेश गजटा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंत्रियों और विधायकों के भत्ते बढ़े, नदी में बही युवती समेत ये रहीं प्रमुख खबरें
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक राहत कोष के नाम पर कटोरा लेकर राजधानी के अंदर पैसे एकत्र किए जाएंगे। जो राशि जुड़ेगी, उसे राज्यपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री कोष में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता के सहयोग से पैसा एकत्र कर सरकार की वित्तीय जरूरतें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 100 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी हिमाचल सरकार, आठ जिलों में चलेंगी, केंद्र से मिली मंजूरी
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में आम आदमी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर है। कर्मचारी अपनी पेंशन शुरू करवाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है। सरकार नियमित नौकरियां देने की जगह ठेके पर भर्तियां कर रही है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार विधायकों और मंत्रियों के सैर सपाटे का पैसा बढ़ाने में जुटी हुई है।