{"_id":"57c001234f1c1bab7ed4ee98","slug":"social-media-war-between-congress-leaders-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेताओं में कलह, पब्लिक सोशल मीडिया पर ले रही मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेताओं में कलह, पब्लिक सोशल मीडिया पर ले रही मजा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 26 Aug 2016 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा में इन दिनों कांग्रेस नेताओं का सोशल मीडिया वार छिड़ा हुआ है। वीरवार को सोशल मीडिया पर चर्चा रही की सीपीएस नीरज भारती ने कांगड़ा के विधायक पवन काल को थप्पड़ जड़ा है। चर्चा तेज हुई तो खुद नीरज भारती ने एक पोस्ट डाला जिसमें उन्होंने इसे कांग्रेस के ही एक बड़े नेता की ओर फैलाई गई अफवाह बताया।
विज्ञापन
नीरज भारती ने फेसबुक पर कमेंट किया है- वीरवार सुबह से ही एक गलत खबर को सोशल मीडिया पर हवा दी जा रही है। अफवाह ये है कि उन्होंने कांगड़ा के निर्दलीय विधायक को थप्पड़ मारा है और ये बुधवार की बात है। इस खबर को फैलाने की चाल कांगड़ा जिले के ही एक कांग्रेसी नेता की है जो अपनी राजनीति चमकाते रहे हैं।
विज्ञापन
आज भी जो कुछ हैं वे कुछ लोगों के एक वर्ग की वजह से हैं। उन्हें कांगड़ा जिले के इस वर्ग के नेता रास नहीं आते हैं। इस बारे में कांगड़ा के विधायक पवन काजल से बात की गई तो उन्होंने भी इसे महज कांगड़ा के एक वरिष्ठ नेता के समर्थकों की फेसबुक पर फै लाई अफवाह बताया और कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
वहीं, कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली बोले कि वे कोई कमेंट नहीं करना चाहते। कमेंट पर अधिक जानकारी को नीरज भारती से भी उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, मगर वे उपलब्ध नहीं हुए।