फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   So far 1,981 crores have been lost due to natural calamities, 322 lives have been lost

Natural Calamities: प्राकृतिक आपदाओं से हिमाचल में इस साल अब तक 1981 करोड़ का नुकसान, 322 लोगों की गई जान

Fri, 09 Sep 2022 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Sep 2022 08:26 PM IST
सार

राज्य सरकार की प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 1,981 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों की विभिन्न फसलों 73 करोड़ की क्षति हो चुकी है। 

विज्ञापन
So far 1,981 crores have been lost due to natural calamities, 322 lives have been lost
प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान, चक्की रेलवे पुल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से इस साल अभी तक राज्य में करीब 1,981 करोड़ रुपये का सरकारी और सरकारी संपत्ति से साथ कृषि और बागवानी फसलों को नुकसान हुआ है।  राज्य में अभी तक कुल 322 लोगों की मौत हो चुकी है और कुल 629 लोग घायल हुए। इसकी एवज में अभी तक कुल 12.88 करोड़ का मुआवजा राशि प्रदान की गई है। राज्य सरकार की प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 1,981 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों की विभिन्न फसलों 73 करोड़ की क्षति हो चुकी है।

विज्ञापन


इसके साथ ही बागवानी फसलों को 63 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसके अलावा 776 पशुओं की मौत हो गई है। राज्य में 35 पक्के मकान और 139 कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त  हुए हैं जबकि 104 पक्के और  743 कच्चे मकानों को आशिक क्षति पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार 167 दकानों और फैक्टरियों को नुकसान हुआ है। राज्य में इस दौरान 810 गोशालाओं को क्षति हुई है। लोक निर्माण विभाग को  98 करोड़, जल शक्ति विभाग को 83.14 करोड़, बिजली विभाग को 22.10 करोड़ और शिक्षा विभाग  को 1.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


13 सितंबर तक मौसम साफ
उधर, प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 सितंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 32 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कांगड़ा में 13, चंबा में आठ, कुल्लू में सात, मंडी में तीन और सोलन में एक सड़क बंद है। इसके अलावा मंडी में पांच और कुल्लू में दो बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed