फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfield area increased up to 25.16 in Himachal

हिमाचल में 25.16 फीसदी बढ़ गया बर्फीला इलाका

Fri, 14 Jun 2019 11:52 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jun 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
snowfield area increased up to 25.16 in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

बीते सीजन में भारी बर्फबारी के चलते हिमाचल में बर्फीला इलाका 25.16 फीसदी बढ़ गया है। स्टेट सेंटर ऑन क्लाइमेट चेंज और स्पेस एप्लीकेशन सेंटर इसरो अहमदाबाद के संयुक्त अध्ययन में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


सेंटर ने सेटेलाइट डेटा के आधार पर साल 2017-18 और 2018-19 में प्रदेश के चिनाब, रावी, ब्यास और सतलुज बेसिन के आसपास के बर्फीले इलाके का अक्तूबर से मार्च के बीच अध्ययन किया। इस अध्ययन के आधार पर सेंटर का दावा है कि 2018-19 में चारों बेसिन में भारी बर्फबारी हुई थी।

विज्ञापन

snowfield area increased up to 25.16 in Himachal

प्रदेश की नदियों के पानी और मौसम की निगरानी के लिए हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एनवायरनमेंट (हिमकॉस्ट) ने एचपी स्टेट सेंटर ऑन क्लाइमेट चेंज और इसरो की मदद से चारों बेसिन का अध्ययन शुरू किया है। इसमें दोनों संस्थाओं ने 2017-18 और 2018- 19 में बर्फीले क्षेत्रफल का तुलनात्मक अध्ययन किया है।

अध्ययन के अनुसार साल 2017-18 में जहां रावी, ब्यास, सतलुज और चिनाब बेसिन का बर्फीला क्षेत्र 97 हजार 672 वर्ग किलोमीटर था, वहीं 2018-19 में यह 25.16 फीसदी बढ़कर 1.22 लाख वर्ग किलोमीटर हो गया है। इसमें 54.6 फीसदी की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रावी बेसिन में दर्ज की गई है।

ब्यास बेसिन में 22.6 फीसदी, सतलुज में 20.8 और चिनाब में 23.2 फीसदी की वृद्धि हुई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बताया कि पिछले सीजन में सामान्य से दस फीसदी ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गई थी। इसी बर्फबारी का नदियों के बेसिनों पर पड़े असर का अध्ययन किया है।

snowfield area increased up to 25.16 in Himachal
बेसिन                    2017-18                        2018-19                अंतर
                        ( वर्ग किमी में)            (वर्ग किमी में)             (प्रतिशत में)
रावी                        9142.44                        14139.95                54.6
ब्यास                      11956                            14666.21                22.6
सतलुज                    38957.31                     47082.39                20.8
चिनाब                     37616                            46358.36                23.2 
कुल                        97672.17                        122246.9             25.16
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed