{"_id":"c4619d24806efa3bdf3b74c8204d63a1","slug":"snowfall-raining-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर हिमपात, निचले क्षेत्रों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर हिमपात, निचले क्षेत्रों में बारिश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 27 Mar 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ गया है। बुधवार रात से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है।
विज्ञापन
कुल्लू में बारिश के चलते भू-स्खलन से मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।
वीरवार को मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात होता रहा। रोहतांग दर्रे में भी बर्फबारी हुई है।
लाहौल के केलांग, कोकसर, दारचा और सिस्सु में भी हल्का हिमपात हुआ। राजधानी शिमला के अलावा चंबा के भरमौर, पांगी, तीसा, सलूणी में हल्की बारिश हुई।
किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हो रहा है।
29 मार्च से मौसम साफ होने की संभावना है।