हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन तक बर्फबारी और बारिश के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम का फिर मिजाज बदलेगा वाला है। इससे प्रदेश में फिर से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और मंडी-कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को बर्फबारी होने के आसार हैं।
मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में रविवार को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को इन क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 28 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा।
शिमला में ये रहा अधिकतम तापमान
उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। दिन भर धूप खिली रही। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.7, ऊना में 28.0, नाहन में 20.4, सोलन में 23.3, धर्मशाला में 17.6, भुंतर में 21.5, सुंदरनगर में 23.4, कांगड़ा में 23.3 और कल्पा में 10.0 डिग्री सेल्सियस
रिकॉर्ड किया गया। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.1, कल्पा में माइनस 2.0, मनाली में 1.0, सोलन में 3.8, सुंदरनगर में 3.7, भुंतर में 3.0, शिमला में 6.3, ऊना में 7.0 और धर्मशाला में 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।