फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snowfall in Rohtang, cloud cover in Shimla, cold wave increases as mercury falls

रोहतांग में बर्फबारी, राज्य की 99 सड़कों पर आवाजाही ठप, पारा गिरने से बढ़ी शीतलहर

Mon, 20 Jan 2020 06:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Rohtang, cloud cover in Shimla, cold wave increases as mercury falls
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में एक दिन मौसम साफ रहने के बाद दोबारा से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। सोमवार सुबह रोहतांग दर्रा सहित पीर पंजाल पर्वत शृंखला में बर्फबारी हुई। शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 23 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है। उधर, न्यूनतम पारा गिरने से प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है।

विज्ञापन


सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार शाम तक 99 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। शिमला में सोमवार सुबह से मौसम खराब रहा। सुबह 11 बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप खिली, फिर एक बजे दोबारा बादल छा गए। तेज हवाएं चलने से शहर के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। उधर, सोमवार को हल्की धूप खिलने से  कुल्लू व लाहौल में लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। सोलंगनाला में बर्फ देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। बर्फबारी से लाहौल में अभी भी संपर्क मार्ग बंद हैं। 

विज्ञापन

पाइपों में पानी जम गया

Snowfall in Rohtang, cloud cover in Shimla, cold wave increases as mercury falls

माइनस तापमान के बीच पाइपों में पानी जम गया है। कुल्लू में अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण कार्य ने कार्य शुरू कर दिया है। रामपुर और किन्नौर में सोमवार को मौसम खराब रहा। हालांकि, बर्फबारी और बारिश नहीं हुई। किन्नौर जिले में पिछले दिनों हुई बर्फबारी से अभी तक कई ग्रामीण सड़कें बंद होने से लोग पैदल सफर करने पर मजबूर हैं।

सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। शिमला में अधिकतम तापमान 10.9, धर्मशाला में 9.2, नाहन-सोलन में 15.5, ऊना में 21.3, कांगड़ा में 18.5, बिलासपुर में 18.0, हमीरपुर में 18.2, कल्पा में माइनस 3.1 और केलांग में माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Snowfall in Rohtang, cloud cover in Shimla, cold wave increases as mercury falls

क्षेत्र                        न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                    - 14.4
कल्पा                    - 6.8
कुफरी                    - 3.0
मनाली                  - 2.8
डलहौजी                 0.8
शिमला                    1.5
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed