फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall in manali shimla kumarsian himachal

मौसम का बदला मिजाज, नए साल का बर्फबारी से आगाज

Mon, 02 Jan 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/कुमारसैन/मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/कुमारसैन/मनाली Updated Mon, 02 Jan 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
snowfall in manali shimla kumarsian himachal

हिमाचल में नए साल का आगाज बर्फबारी के साथ हुआ है। रविवार दोपहर को शिमला जिला के नारकंडा, चांशल घाटी और आसपास के क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। लाहौल-स्पीति के रोहतांग, हामटा पीक और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, जबकि मनाली के सोलंगनाला में कुछ देर फाहे गिरे हैं। 

विज्ञापन


कुल्लू के जलोड़ीजोत में 10 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी होने से एनएच 305 पर यातायात बंद हो गया है। आनी विस क्षेत्र का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। डोडराक्वार को जाने वाला मार्ग भी बंद हो गया है। चंबा के ऊपरी क्षेत्रों भरमौर और होली की चोटियों में भी हल्का हिमपात और बारिश हुई है। मौसम के इस बदले मिजाज से प्रदेश का पारा लुढ़क गया है। 

विज्ञापन

केलांग का पारा -4.1 पहुंचा

snowfall in manali shimla kumarsian himachal

दिनभर बादल छाए रहने से राजधानी शिमला ठंड की आगोश में है। शिमला और कुफरी में बर्फबारी का माहौल बन गया है। नववर्ष पर आए सैलानियों ने नारंकडा में बर्फ का खूब आनंद लिया। मौसम विभाग ने रविवार को बर्फबारी की संभावना जताई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा। 

लेकिन तीन से सात जनवरी तक प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बारिश और मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। रविवार को राजधानी शिमला का न्यूनतम पारा 4.6, कल्पा का माइनस 1.4, केलांग का माइनस 4.1, मनाली का 1.0, भुंतर का 3.0 और धर्मशाला का 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed