{"_id":"e2ef84ccb079ad9e880c264efb0fd07a","slug":"snowfall-in-himachal-temprature-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बर्फबारी, शून्य से नीचे लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बर्फबारी, शून्य से नीचे लुढ़का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 05 Nov 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बुधवार रात को राजधानी शिमला समेत निचले क्षेत्रों में बारिश और चोटियों पर हिमपात से अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया है। वीरवार सुबह केलांग में छह सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई जिससे पारा -0.4 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
चंबा के तीसा में 30 मिलीमीटर, मनाली में 16, धर्मशाला में 14, भरमौर में 12, सुजानपुर में 9, पालमपुर में 7 और कांगड़ा-मंडी में 5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। उधर, प्रदेश में छह और सात नवंबर को मौसम साफ रहने के बाद आठ नवंबर से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा।
विज्ञापन
तीन दिन 10 नवंबर तक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और चोटियों पर बर्फ बारी के आसार हैं। 11 नवंबर को दिवाली पर मौसम साफ रहने की संभावना है। बर्फबारी के दूसरे दिन मौसम खुलने से रोहतांग में फंसे वाहनों को निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
बीआरओ ने मनाली-रोहतांग मार्ग तो बहाल कर दिया है, लेकिन वाहनों की आवाजाही को अभी हरी झंडी नहीं दी है। मार्ग बंद होने से लाहौल घाटी में सेब से लदे ट्रक फंस गए हैं। वीरवार को मनाली से सटे क्षेत्र मढ़ी में सैलानियों ने बर्फ में खूब मस्ती की।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार आठ से दस दिसंबर तक प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ेगा। कई क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात का पूर्वानुमान है।