फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall in himachal.

हिमाचल की चोटियों पर बिछी बर्फ की चादर

Sat, 25 Oct 2014 06:26 PM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
snowfall in himachal.

मौसम में आए बदलाव से हिमाचल में फिर बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। शनिवार को प्रदेश के कई ऊंचाई वाले स्थानों पर ताजा हिमपात हुआ है। यहां ठंड भी काफी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में भी यहां बर्फबारी के आसार बन गए हैं।

विज्ञापन


कुल्लू घाटी में पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे लुढ़क गया है। शीतलहर के साथ बढ़ी ठंड से पूरी घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। यहां शाम के समय रोहतांग समेत अन्य पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा और कुंजुम दर्रा समेत आदि पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी पर्यटन के लिए संजीवनी मानी जा रही है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के प्रधान अनूप राम ठाकुर का कहना है कि ताजा बर्फबारी विंटर सीजन के लिए अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश, बर्फबारी के आसार

snowfall in himachal.

उधर, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई है। 31 अक्तूबर को एक दिन के लिए हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा।

शनिवार को राजधानी सहित कई जिलों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम में आए इस परिवर्तन से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तरह के तापमान में गिरावट आई है। केलांग सहित चार शहरों का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

इसके अलावा कल्पा का न्यूनतम तापमान 4.8, मनाली 5.8, सोलन 8.5 और शिमला का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि 31 अक्तूबर को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में सामान्य से भारी बारिश का पूर्वानुमान जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed