{"_id":"e7b73709906795ea5f0bb64acebd9107","slug":"snowfall-in-himachal-cold-wave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बर्फबारी, कई इलाकों में कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बर्फबारी, कई इलाकों में कड़ाके की ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 03 Nov 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात होने से हिमाचल में ठंड बढ़ गई है। बुधवार और वीरवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है। मंगलवार को मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। मंगलवार को पर्यटन नगरी मनाली में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
इस बीच ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी भी हुई है। बर्फबारी के कारण घाटी के तापमान में गिरावट आई है। मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा, मांगण कोट, शिरघन तुंग पर ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
सर्द हवाएं चलने से सैलानी भी गर्म वस्त्रों में ही होटलों से बाहर निकले। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार और पांच नवंबर को प्रदेश के अधिकांश मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
वहीं, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा, कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के साथ हिमपात होने का पूर्वानुमान है।