फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Snowfall Forecast for himachal till 8th January.

आज से ठंड के लिए रहें तैयार, इन जगहों पर बर्फबारी के आसार

Tue, 03 Jan 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 03 Jan 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
Snowfall Forecast for himachal till 8th January.

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आठ जनवरी तक मौसम खराब रहने का बुलेटिन जारी किया है।

विज्ञापन


इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन


उत्तरी अफगानिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों केलांग, कल्पा और मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकार्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए कहां कितना रहा तापमान

Snowfall Forecast for himachal till 8th January.

रविवार रात को केलांग में न्यूनतम पारा माइनस 3.2, कल्पा में माइनस 3.0 और मनाली में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 3.9, सुंदरनगर में 2.6, भुंतर में 1.4, धर्मशाला में 9.0, ऊना में 7.0, नाहन में 9.4, सोलन में 3.5, चंबा में 3.8, बिलासपुर में 5.0, हमीरपुर में 6.1 और मंडी में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को अधिकतम तापमान ऊना में 27.0, शिमला में 14.1, धर्मशाला में 16.6, सोलन में 18.9, नाहन में 20.2,  सुंदरनगर में 21.8, भुंतर में 19.6, कल्पा में 8.4, मंडी में 21.0, हमीरपुर में 19.2, बिलासपुर में 20.2, कांगड़ा में 21.4, चंबा में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी शिमला में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed